डीएम शशंक त्रिपाठी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई; मचा हड़कंप
बाराबंकी 14 नवंबर (आरएनएस )। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के सख्त निर्देश पर सीएमओ अवधेश यादव द्वारा गठित स्वास्थ्य विभाग की विशेष टीम ने जिले में अवैध रूप से संचालित अस्पतालों और डायग्नोस्टिक सेंटरों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। अप्रैल से नवंबर 2025 तक सात महीनों में चली छापेमारी में कुल 77 फर्जी, बिना लाइसेंस, बिना रजिस्ट्रेशन और बिना विशेषज्ञ डॉक्टरों के चल रहे अस्पतालों, क्लीनिकों, पैथोलॉजी और डायग्नोस्टिक सेंटरों को सील कर दिया गया। यह कार्रवाई जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सबसे बड़ा कदम मानी जा रही है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन की इस सख्ती की व्यापक सराहना हो रही है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डीएम के आदेश पर जिले के देवा, फतेहपुर, बेलहरा, रानीबाजार, सूरतगंज, हैदरगढ़, दरियाबाद, त्रिवेदीगंज, जैदपुर, टिकैतनगर, आलापुर, सुबेहा, चौली रोड, निंदूरा, महमूदाबाद, बिबियापुर आदि क्षेत्रों में गोपनीय जांच की। जांच में सामने आए कई चौंकाने वाले तथ्य समने आए। जिसमें मालूम चला कि इन क्षेत्रों में बिना रजिस्ट्रेशन अस्पताल संचालित हो रहे है। जिसमें बिना विशेषज्ञ डॉक्टर मरीजों का इलाज करते मिले। इन अस्पतालों में बिना लाइसेंस बड़े ऑपरेशन और गंभीर बीमारियों का इलाज किया जा रहा था। कई पैथोलॉजी लैब बिना प्रशिक्षित तकनीशियन के मिले। यही नहीं फर्जी मेडिकल स्टोर व बिना अनुमति दवाओं का वितरण भी किया जा रहा है। कुछ जगह एक्सपायर दवाइयां और गलत रिपोर्टिंग मिली। इन सभी मामलों में मौके पर ही कार्रवाई करते हुए सभी संस्थानों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। इस दौरान डीएम शशांक त्रिपाठी ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। अवैध अस्पताल, फर्जी लैब और झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरे सख्ती के साथ जारी रहेगा।।
बाक्स
सील किए गए अस्पताल और पैथोलॉजी सेंटर
बाराबंकी। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से की गई कार्रवाई में जिन प्रमुख संस्थानों को सील किया गया, उनमें प्रमुख रूप से नैना पॉलीक्लीनिक, तिरूपति हॉस्पिटल, डॉ. गौरव कुमार क्लीनिक, सिटी नर्सिंग होम एंड सर्जिकल सेंटर (मयंक श्रीवास्तव), मोनिस पैथोलॉजी, लखनऊ हॉस्पिटल एंड मैटरनिटी सेंटर, रामअचल यादव क्लीनिक, विजय कुमार क्लीनिक, दीपक वर्मा क्लीनिक, आरोग्य हेल्थ केयर, पी.एल. रावत क्लीनिक, शिव ओम क्लीनिक, एकता हॉस्पिटल, परफेक्ट नर्सिंग होम, आर. के. वर्मा क्लीनिक, हिंद डायग्नोस्टिक सेंटर, जन्नत हॉस्पिटल, शिवा डायग्नोस्टिक सेंटर, मैक्स पॉलीक्लीनिक, बृजेन्द्र वर्मा क्लीनिक, अंशिका लक्ष्य हॉस्पिटल, आर. आर. पैथोलॉजी, रिलीफ हेल्थ केयर, इनाया पॉलीक्लीनिक, शिव कुमार विश्वास क्लीनिक, साई डेंटल क्लीनिक, केसरी नंदन हॉस्पिटल, हर्षा पॉलीक्लीनिक, एम. एस. डायग्नोस्टिक सेंटर, चरक कलेक्शन सेंटर, अपेक्स डायग्नोस्टिक सेंटर, एस.एस. हॉस्पिटल, श्री अनंत हॉस्पिटल, यश हॉस्पिटल, श्री लोधेश्वर महादेवा हॉस्पिटल, नेशनल हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर आदि शामिल है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

