फस्ट वेल स्कूल व सेंट्रल एकेडमी स्कूल के बच्चों ने मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिन
बाराबंकी 14 नवंबर (आरएनएस ) स्थानीय कोठीडीह स्थित फस्ट वेल स्कूल में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में बच्चों ने केक काटकर चाचा नेहरू का जन्मदिन मनाया। वहीं बच्चों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्वक याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। स्कूल के प्रधानचार्य राजकुमार चौधरी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का जीवन और दर्शन आज भी प्रासंगिक है। 14 नवंबर का दिन, बाल दिवस के रूप में, हमें याद दिलाता है कि राष्ट्र के निर्माण की नींव ही नहीं, बल्कि देश के हर बच्चे के मन में भविष्य के निर्माण की नींव भी रखी थी। चाचा नेहरू का बच्चों के प्रति प्रेम एक सबक है कि हमें अपनी भावी पीढिय़ों में निवेश करना चाहिए, उन्हें प्यार, शिक्षा और स्वतंत्रता देनी चाहिए ताकि वे भारत को एक महान और सशक्त राष्ट्र बना सकें। यही चाचा नेहरू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर बच्चों को मिठाई और उपहार बांटे गए। कार्यक्रम में मोहिनी, दीपांजलि, सिमरन, पारुल, रंजना, अनामिका, शिवानी, विराज, श्रेया, अनिका, अलंकृता, अद्रिका, ईशानी, भूमि आदि बच्चे व शिक्षिकाएं मौजूद रही। वहीं सेंट्रल एकेडमी में कई रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस दौरान स्कूल के शिक्षकों ने नेहरू जी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री चाचा नेहरू को नमन किया। शिक्षकों द्वारा एक नाटिका प्रस्तुत की गई जूडो-कराटे, रेस, फ्रॉग जम्प, रैबिट रेस खो-खो, साइकिल रेस का बच्चों द्वारा सुंदर प्रदर्शन किया गया। उक्त खेल का संचालन स्कूलों के खेल शिक्षक स्टेट प्लेयर अंडर-19 जुबिन जॉय, राकेश पाल, आराधना शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चे काफी उत्साहित थे। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य संचित श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी। सभी बच्चों को चॉकलेट वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
बाक्स
बाल मेले में बच्चों ने सजाई दुकानें
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। विकासखंड बनीकोडर के ग्राम छंदवल में बेसिक उत्थान एवं ग्रामीण सेवा संस्थान द्वारा नि:शुल्क संचालित चाइल्ड फ्रेंडली स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा बाल मेला आयोजित किया गया। इस मेले में छात्रों की विविध खेल प्रतियोगिताएं हुई। इसके साथ ही विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने अपने हाथों से बनाये विभिन्न प्रकार फ्रूट्स,चाट, मिठाई जैसे पकवानों- समोसा, गुझिया, भेलपुरी, पेठा, जलेबी, नमकपारा, मसाला चना, पकौड़ी, चिप्स, बिस्किट, टॉफी, नमकीन, सिंघाड़ा आदि की दुकान लगाई तथा दुकानों की साथ सज्जा हेतु हस्त निर्मित क्राफ्ट द्वारा सुसज्जित दुकानों को आकर्षक बनाया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

