पीडि़त परिजनों को बंधाया ढांढस, प्रशासन से आर्थिक मदद दिलाने की उठाई मांग
बाराबंकी 14 नवंबर (आरएनएस )। गुरुवार को एक लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। शुक्रवार दोपहर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। हादसे में मृतकों की पहचान रुदौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हयात नगर निवासी ईश्वरलाल कन्नौजिया पुत्र हौसला प्रसाद कन्नौजिया और खुर्शीद पुत्र सरताज के रूप में हुई है। मामला दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के टिकैतनगर थाना अंतर्गत ग्राम सराय बराई का है। शुक्रवार दोपहर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। पूर्व मंत्री गोप ने अधिकारियों से बात की और शवों का शीघ्र पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपने के निर्देश देने को कहा। इसके अतिरिक्त, उन्होंने मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से घायलों के बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का आग्रह किया। पूर्व मंत्री ने प्रशासन से मृतकों और घायलों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की। ग्राम सराय बराई में हुए इस हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है, और घायलों का इलाज जारी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

