ग्राउंड एवं पिच कमेटी का अध्यक्ष बनाए जाने पर बीडीसीए ने किया सम्मान
बाराबंकी 14 नवंबर (आरएनएस )। शुक्रवार को स्थानीय बालाजी किंगडम ऑफ़ स्पोट्र्स में बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव डॉक्टर चौधरी अहमद जावेद का सम्मान हुआ। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बाराबंकी के सचिव डॉक्टर चौधरी अहमद जावेद को ग्राउंड एवं पिच कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया, इसके लिए बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों ने उनका सम्मान समारोह आयोजित कराया। इस कार्यक्रम के अध्यक्ष बाराबंकी जिला संगठन के संरक्षक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप का बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जतिन वर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। इसी क्रम में बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन की कोषाध्यक्ष राजेश अरोड़ा बब्बू ने जतिन वर्मा को शॉल पहनाकर एवं बुके देकर उनका स्वागत किया, इस क्रम में बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जतिन वर्मा एवं मुख्य अतिथि ने डॉक्टर चौधरी सीए जावेद को पुष्पगुच्छ देकर एवं शॉल पहना कर उनको सम्मानित किया एवं क्रमश बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने डॉक्टर जावेद साहब को माला पहना कर उनका सम्मान किया। इस मौके पर अरविंद सिंह गोप ने कहा कि निरंतर कई वर्षों से डॉक्टर जावेद बाराबंकी में क्रिकेट को बढ़ावा देते आ रहे हैं और इस प्रकार डॉक्टर जावेद ने राष्ट्रीय स्तर पर बाराबंकी का मान और सम्मान बढ़ाया। इस अवसर पर बाराबंकी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजेश अरोड़ा बब्बू, अजय श्रीवास्तव, योगेंद्र पाल सिंह, शदन भाई, योगेंद्र प्रताप सिंह, वीरेंद्र यादव, जतिन चौधरी, आफाक अली, तारिक जिलानी, गौरव तिवारी आदि उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

