प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस)। जनपद प्रयागराज में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आज अपर जिलाधिकारी (नगर) प्रयागराज की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जनपद में सड़क दुर्घटना माह अक्टूबर, 2024 में 102 की तुलना में माह अक्टूबर, 2025 में 104 दुर्घटना हुई। आगामी माह में सड़क दुर्घटनाओं में 50 प्रतिशत कमी लाये जानें के निर्देश दिये गये। एसीपी0, ट्रैफिक व परिवहन विभाग एवं पीडीए व टीआई को निर्देशित किया कि अलोपीबाग फ्लाईओवर एवं पत्थर गिरजा घर के सामने (धरना स्थल) महाकुम्भ के दौरान रखे गये बोल्डर को हटाकर पैदल यात्रियों के लिए खोले जाने हेतु स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि जिला यान की हुई बैठक 24 जुलाई में उल्लेखित बिन्दुओं पर भौतिक रूप से अनुपालन आख्या उपलब्ध करायें। समस्त विभागाध्यक्ष अपने-अपने विभाग के सरकारी ड्राइवरों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण विभागवार मुख्य चिकित्साधिकारी के माध्यम से करा ले। फस्ट रिस्पांढर एवं सी0पी0आर0 आदि के सम्बंध में ट्रेनिंग हेतु 25-30 मास्टर ट्रेनरों की सूची वरिष्ठ चिकित्साधिकारी को प्राप्त हो गयी है अत: ट्रेनिंग हेतु अपने स्तर से कार्यवाही करायेंगे। बैठक में यह भी निर्देशित किया कि एम्बुलेंस 108 का रिस्पांस टाइम ठीक नहीं है, प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपेक्षित सुधार लायें।
जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पुष्पेन्द्र वर्मा, एडीसीपी ट्रैफिक, मोहम्मद अरशद, सहायक अभियन्ता / प्रतिनिधि सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, ज्योति प्रकाश सोनकर, अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड-2 (प्र0प0), लो0नि0वि0, चन्द्रकांत घर द्विवेदी, सहायक अभियन्ता, नि0खं0-4 (कु0मे0), लो0नि0वि0, मोहित कुमार राठौर, सहायक अभियन्ता, नि:खं0-3, लोनिवि, डॉ0 बीएस यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, माध्यमिक शिक्षा, प्रयागराज, अजीत कुमार, अधिशासी अभियन्ता / दम्बर सिंह, सहायक अभियन्ता, नगर-निगम, राजीव कुमार एवं आनंद राय, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, देवेन्द्र कुमार सिंह, एआरएम, रोडवेज, अमित कुमार सिंह, सहायक अभियन्ता, रा0मा0 खण्ड, लो0नि0वि0, के0के0 सिंह, सहायक अभियन्ता, सिंचाई विभाग, बेलन कैनाल, प्रखण्ड, नरेन्द्र शुक्ला, सहायक अभियन्ता, यूपीडा, निकुंज तिवारी, सहायक अभियन्ता, पीआईयू मोर्थ, प्रयागराज, सुजीत कुमार सोनी, एनएचएआई, पीआईयू, राम सागर एवं मिथिलेश कुमार सिंह, पी0टी0ओ0, परिवहन विभाग, प्रयागराज, डा0 संजय बरनवाल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, प्रयागराज, अमित कुमार, यातायात निरीक्षक, प्रयागराज, गगन यादव, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, प्रयागराज, रघुनाथ द्विवेदी, उपाध्यक्ष टैम्पो टैक्सी यूनियन, प्रयागराज, विनोद चन्द्र दुबे, अध्यक्ष एवं रमाकान्त रावत, महामंत्री, टेम्पो टैक्सी यूनिधिन एवं अन्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

