प्रयागराज 14 नवंबर (आरएनएस)। टैगोर पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आयोजित ‘चिल्ड्रेन डे कपÓ क्रिकेट प्रतियोगिता में टीचर्स-स्टाफ एकादश ने विद्यार्थी एकादश को नौ विकेट से हराया।
विद्यार्थी एकादश ने पहले खेलकर 10 ओवर में तीन विकेट पर 105 रन (ऋषभ जैन 42, अर्चित श्रीवास्तव 32, नवीन श्रीवास्तव, मानव अरोरा एवं अमन कपूर ने एक-एक विकेट) बनाये। जवाब में टीचर्स-स्टाफ एकादश ने 6.3 ओवर में एक विकेट पर 106 रन (अमन चढ्ढा 64, उदित कुमार 24 नाबाद, अमन कपूर 20 नाबाद, मीजान 1/14 ) बना लिये। टीचर्स-स्टाफ एकादश के कप्तान विजय राय रहे। विद्यालय के प्रबंधक अमित खन्ना, प्रधानाचार्य अर्चना तिवारी ने खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किया। प्रिंस चड्ढा और ऋषभ जैन को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। मीज़ान अहमद बेस्ट बॉलर चुने गये। काली किंकर मिश्र ने मैच की कमेंट्री की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

