सोहावल-अयोध्या,15 नवंबर (आरएनएस)। युवा कल्याण विभाग एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत तीन दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन जन समाज इंटर कॉलेज दिगंबरपुर सोहावल अयोध्या में किया गया। पहले दिन एथलेटिक्स,वॉलीबाल,कब्बड्डी प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर,जूनियर,सब जूनियर वर्ग में किया गया। कार्यक्रम का प्रधानाचार्य प्रदीप वर्मा द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। मौके पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी राहुल पाठक व विशाल वर्मा, व्यायाम प्रशिक्षक अंकिता श्रीवास्तव,खेल अनुदेशक और पीआरडी जवान मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

