घटना स्थल पर मंत्री फिरहाद व सुजीत बोस पहुंचे, दोनों ने व्यवसायियों पर उठाए सवाल
पार्षद ने व्यवस्था पर उठाई उंगली, कहा- यहां 22 बार लग चुकी है आग
जयदीप यादव
कोलकाता,15 नवंबर (आरएनएस)। एक बार फिर वृहत्तर बड़ा बाजार में भीषण अगली की घटना घटी है। उक्त घटना को लेकर जहां एक बार फिर व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई है वहीं खबर के लिखे जाने तक आग बुझाने का काम चल रहा था। पुलिस, दमकल व स्थानीय लोगों के अनुसार आग वृहत्तर बड़ा बाजार स्थित बिजली का समानों के लिए ख्यात इजरा स्ट्रीट स्थित 26 न. इजरा स्ट्रीट के एक बहुमंजिला इमारत में लगी। देखते ही देखते आग भीषण हो गई । जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार आग इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम से शुरू हुई और कुछ ही मिनटों में इसकी लपटें इमारत के कई हिस्सों तक फैल गईं। भीषण आग की घटना में लगभग 300 दुकानें जलकर खाक हो गईं। दमकल के अधिकारियों ने बताया कि आस-पास की इमारतों में रहने वाले लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया था, इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ। डीसी (सेंट्रल) इंदिरा मुखर्जी ने “हमने सभी इमारतों को खाली करा लिया था। इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।” फिलहाल राहत व बचाव कार्य चल रहा है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की लगभग 25 गाडिय़ां तैनात की गई हैं। अधिकारियों का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। लेकिन अधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। । पुलिस के अनुसार, सुबह-सुबह उठने वाले स्थानीय लोगों ने इजरा स्ट्रीट की पहली मंजिल पर आग की लपटें देखीं। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस व दमकल विभाग को दी। लेकिन आग की लपटें तेजी से फैली और ज्वलनशील पदार्थों तक पहुंच गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थिति पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मी लगातार कोशिश कर रहे हैं। शुरुआत में आग बुझाने के लिए 6 दमकल गाडिय़ां भेजी गई, लेकिन आग बेकाबू हो जाने की हालत में 25 से ज्यादा दमकल की गाडिय़ा मौके पर पहुंची हुई थी।
इधर घटना स्थल पर पहुंचे व नाराज पार्षद संतोष पाठक ने आरोप लगाया कि, ” यहां 22 बार आग लग चुकी है! यहां कौन ऐसा है जिसे मैने उक्त घटनाओं की जानकारी नहीं दी हो ? लेकिन किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंगी।” नाराज पार्षद ने यह भी कहा, “यह घनी आबादी वाला इलाका है। मैंने दमकल विभाग, पुलिस आयुक्त सहित सभी को कई बार आग की घटनाओं व खतरे के बारे में लिखा है। लेकिन मामला ढांक के तीन पात वाला रहा, मेरे पास दस्तावेज हैं। जिस घर में आज आग लगी है, वह पहले 22 बार जल चुका है। लेकिन क्या हुआ ।” पार्षद के अनुसार, अगर दमकल अगर सही समय पर आती तो आग इतनी नहीं फैलती। एक घंटे के अंदर ही आग मेरे सामने वाले मकान नंबर 32 तक भी पहुंच गई ! पार्षद के अनुसार, प्रशासन की लापरवाही के कारण आज एक के बाद एक दुकानें राख हुईं।
वैसे बता दे कि आंखों देखा हाल तो यह रहा कि, दमकलकर्मी गैस कटर से दीवारें काटकर इमारत में घुसने की कोशिश कर रहे थें। लेकिन आग इतनी भीषण है कि उन्हें काम करने में दिक्कत हो रही थी। घटना के दौरान दुकान का एसी बंद था। जांच से पता चलेगा कि शॉर्ट सर्किट कहां हुआ या आग बाहर से फैली। वैसे ऐसे भी लोग हैं जो उक्त घटना को साजिश मानने से इंकार नहीं कर रहें है। इधर घटना स्थल पर कोलकाता के मेयर व राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम व राज्य के दमकल मंत्री सुजीत बोस भी घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने हालात का जायजा लिया। दमकल मंत्री सुजीत बोस ने कहा कि, फिलहाल कितना नुकसान हुआ है यह नहीं पता लेकिन यह संतोषजनक है कि कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल मंत्री ने कहा कि, मुझे याद है कि, गुजरे साल भी यहां आग लगी थी और मै आया था। लेकिन मै यहां व्यवसायियों से कहना चाहता हूं कि व्यवसाय करें और पैसे कमाएं लेकिन अग्निरोधी नियमों की अनदेखी नहीं करें। वैसे आग पर लगभग काबू पाया जा चुका है और किसी को चिंता करने की जरुरत नहीं है। जबकि कोलकाता के मेयर व राज्य के मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि, बड़ा बाजार जैसे महत्वपूर्ण इलाका जहां इतने व्यापक स्तर पर व्यवसाय होता है बिजली के तार यत्र तत्र खतरनाक तौर पर झूलते देखे जा सकते हैं जिससे अगलगी की घटनाएं घटती रहती है। वैसे आग की घटनाओं के लेकर हम एक कमेटी बनाने जा रहे हैं जिसमें व्यवसायियों से लेकर पुलिस, निगम व अन्य विभाग के अधिकारी होंगे। फिलहाल हमारा ध्यान आग को बुझाने को लेकर है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

