पूर्व विधायक भगेलूराम व संतोष पांडेय सहित भारी तादात में जुटे सपा के पदाधिकारी व मोस्ट समर्थक
सुलतानपुर ,02 मई (आरएनएस)। आज जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय सुपर मार्केट में मोस्ट कल्याण संस्थान के निदेशक शिक्षक श्यामलाल निषाद जो कि 21 अप्रैल 2026 को समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे उनका अभूतपूर्व स्वागत पार्टी कार्यालय पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रघुवीर यादव तथा संचालन जिला महासचिव सलाहुद्दीन खान ने किया।
उक्त अवसर पर पूर्व विधायक भगेलू राम, पूर्व विधायक संतोष पांडेय, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी शकील अहमद, सलमान गनी खान, जितेंद्र वर्मा (बाजीगर), शारदा यादव, मोस्ट प्रमुख ज़ीशान अहमद, जनरल सेक्रेटरी राम उजागिर यादव, मोस्ट संरक्षक से.नि. एडीओ भारत राम, निर्णायक कमेटी सदस्य पेरियार संभोले वर्मा, बाबू रज्जन प्रसाद, दयाराम मौर्या, छोटेलाल निषाद, सीमा बौद्ध, नन्दनी बौद्ध, गोविंद भगत, राकेश निषाद सहित भारी संख्या में पार्टी और मोस्ट के समर्थक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

