-पति व बच्ची गंभीर रूप से घायल
चित्रकूट 25 जून (आरएनएस)। पति और बच्ची के साथ बाइक से मायके से घर आ रही महिला की डंपर की चपेट में आने से मौत हो गई। पति और बच्ची के घायल होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये दर्दनाक हादसा कोतवाली कर्वी क्षेत्र के चकौंध गांव में शाम को हुआ। बताया गया कि खोह निवासी शिवनरेश (45) पुत्र दशरथ अपनी पत्नी कमला (38) व बच्ची आठ वर्षीय कामिनी बाइक से लाखीपुर कमासिन से घर आ रहे थे। चकौंध गांव के पास डंपर ने जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे महिला की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। पति व बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंचे शहर कोतवाल ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा। डंपर को पकड़ा है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

