चित्रकूट 25 जून (आरएनएस)। भरतकूप थाना क्षेत्र के रंपुरवा गांव में चाट का ठेला लगाने वाले सोनू की पत्नी सरिता (25) ने गुरुवार दोपहर फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने बताया कि शादी पांच साल पहले बांदा के चंदौर बदौसा निवासी सरिता से हुई थी। बुधवार शाम मायके से लौटी पत्नी ने सुबह घर में फुलकी बनाने से इनकार कर बाजार से रेडीमेड मंगाने को कहा। सोनू ने बचत का हवाला देकर सामान बाजार से लाकर दे दिया। इससे नाराज होकर उसने कहा कि पति उसकी बात नहीं मानता। दोपहर पति ठेला लेकर चला गया। इसी बीच सरिता ने कमरे में फंदा लगा लिया। बच्चे बाबा संग बरामदे में खेल रहे थे। पड़ोसी चुनकी के पहुंचने पर घटना का पता चला। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि घरेलू विवाद में महिला ने फांसी लगाई है। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

