सुकमा, 1६ नवम्बर (आरएनएस)। जिले के तुमालपाड़ जंगल क्षेत्र में रविवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। विश्वसनीय मुखबिरी के आधार पर डीआरजी की टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। जवानों के पहुंचते ही घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों तरफ से लंबे समय तक रुक-रुककर गोलीबारी चलती रही।
मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन नक्सलियों को ढेर कर दिया। मारे गए नक्सलियों में 5 लाख का इनामी जनमिलिशिया कमांडर माड़वी देवा, सीएनएम कमांडर पोडिय़म गंगी और एरिया कमेटी सदस्य सोड़ी गंगी शामिल हैं। घटना स्थल से 303 राइफल, क्चत्ररु लॉन्चर्स समेत कई हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। पूरे क्षेत्र में जवानों द्वारा सघन सर्च ऑपरेशन जारी है।
बंछोर
000
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

