० 450 से ज्यादा कर्मचारियों को डायल 112 के संचालन के संबंध में किया गया प्रशिक्षित
रायपुर, 1६ नवम्बर (आरएनएस)। डायल 112 द्वितीय फेस के क्रियान्वयन में दिनांक 14-16 नवम्बर 2025 को पुलिस मुख्यालय से प्राप्त निर्देशानुसार, पुलिस अधीक्षक डायल 112 श्री अविनाश ठाकुर के मर्गदर्शन में सेक्टर-03 ग्राम तेन्दुआ-02 नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ के 17 जिलों (बालोद, बलौदाबाजार-भाटापारा, बलरामपुर-रामानुजगंज, बेमेतरा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, धमतरी, जशपुर, कांकेर, कोण्डागांव, कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, मुंगेली, नारायणपुर, सुकमा, सूरजपुर, गरियाबंद) से आये ईआरयू टीम के लगभग 450 से ज्यादा आरक्षक/प्रधान आरक्षक हेतु तीन दिवसीय डायल 112 तकनीकी एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक श्री केपीएस ध्रुर्वे तथा तकनीकी कम्पनी ष्ट-ष्ठ्रष्ट के तकनीकी विषेषज्ञ गौरव वर्मा ने ईआरयू वाहनों में स्थापित क्कस्नञ्ज (पोटेबल फिल्ड टर्मिनल) के संचालन व उपयोग के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि पुलिस-फायर-चिकित्सा से जुड़ी आकस्मिक परिस्थितियों में नागरिकों द्वारा 112 में की गई कॉल सी-4 सिविल लाईन रायपुर में प्राप्त होती हैं। जहॉ कॉलर से आवश्यक पूछताछ कर, घटनास्थल सेे निकटतम उपलब्ध ईआरयू को इवेंट असाइन किया जाता है। अविलंब (डायल 112) ईआरयू टीम घटनास्थल पर पहुॅचकर पीडि़त को सहायता प्रदान करती है। इस सम्पूर्ण प्रकिया को सी-4 सिविल लाईन रायपुर व जिलो के डीसीसी द्वारा कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल किया जाता है। कार्यक्रम के द्वितीय पाली में क्कह्म्श1द्बस्रद्बठ्ठद्द स्नद्बह्म्ह्यह्ल ्रद्बस्र ञ्जश ्रष्ष्द्बस्रद्गठ्ठह्ल ङ्कद्बष्ह्लद्बद्वह्य और ॥ड्डठ्ठस्रद्यद्बठ्ठद्द श्वद्वद्गह्म्द्दद्गठ्ठष्4 ष्टड्डह्म्द्ग-ष्टक्कक्र पर प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें इंटरनेशनल रोड फेडरेशन (ढ्ढक्रस्न) के जॉईट डायरेक्टर अमित गुप्ता तथा उनकी टीम के सदस्यों विशाल पांडेय, हर्ष पारिक एवं साहिल अब्बास द्वारा ईआरव्ही स्टाफ को फस्र्ट रिस्पांस ट्रेनिंग प्रदान की गई। इस प्रशिक्षण में प्राथमिक उपचार, गोल्डन आवर की महत्ता, गुड समैरिटन कानून, गंभीर चोटों का प्रबंधन, रक्तस्राव नियंत्रण, ष्ट&स्श्चद्बठ्ठद्ग सुरक्षा, लॉग रोल तकनीक, हेलमेट हटाने की सही तकनीक, खपच्ची के उपयोग,बेसिक लाइफ सपोर्ट एवं सीपीआर(ष्टड्डह्म्स्रद्बशश्चह्वद्यद्वशठ्ठड्डह्म्4 क्रद्गह्यह्वह्यष्द्बह्लड्डह्लद्बशठ्ठ) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक एवं विस्तृत जानकारी दी गई। डायल 112 द्वारा नागरिकों को त्वरित, सुरक्षित एवं प्रभावी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित यह उन्नयन प्रशिक्षण कार्यक्रम सभी स्टाफ के लिए अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती स्वाति मिश्रा, निरीक्षक राजेष चन्द्र शाही उप निरीक्षक सिन्धु साहू एवं डायल 112 के सभी स्टाफ उपस्थित रहे।
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

