विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। हरबर्टपुर में रविवार को कई संगठनों ने मिलकर सड़क सुरक्षा अभियान चलाते हुए लोगों को सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक किया। इस दौरान लोगों को सुरक्षित यातायात, सुरक्षित भविष्य की शपथ दिलाई गई। लोगों को बताया कि सड़क सुरक्षा की शुरुआत छोटे-छोटे नियमों का पालन करने से होती है, जैसे कि पैदल यात्री जेब्रा क्रॉसिंग का उपयोग करें, बाइक चलाते वक्त हेलमेट लगाएं और कार चलाते वक्त सीट बेल्ट लगाएं। अभियान के तहत बताया गया कि भारत जैसे विशाल और संसाधन संपन्न देश में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। साल 2024 में सड़क दुर्घटनाओं में एक लाख 80 हजार से अधिक लोगों की जान गई, जो कि 2023 में हुई 1.72 लाख मौतों से भी ज्यादा है। इन आंकड़ों को देखकर यह स्पष्ट होता है कि सड़क सुरक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया चालकों को सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। बताया कि ये छोटी-छोटी सावधानियां जीवन को सुरक्षित रख सकती हैं। लोगों से अपील की कि वे नियमों का स्वयं पालन करें और अपने आस-पास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। उदाहरणों के जरिए समझाया कि यातायात नियमों का पालन न केवल स्वयं की बल्कि दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करता है। अभियान में रेहाना, प्रीति, राहुल, सिद्धार्थ, मुस्कान, देवेंद्र, नौशाबा, वाजिदा, जीनत, नाजमा आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

