विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। उक्रांद (उत्तराखंड क्रांति दल) के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि 25 साल बाद भी राज्य बदहाली में है। जिन उद्देश्यों के लिए राज्य मांगा था वह आज भी तस के तस हैं। पहाड़ मूलभूत सुविधाओं के लिए आज भी त्रस्त हैं, बेरोजगारी, पलायन राज्य निर्माण के बाद कई गुना बढ़ा हैं। राज्य के संसाधनों पर बाहरी लोगों का कब्जा हो चुका हैं। अभी तक की सरकारें इसके लिए जिम्मेदार हैं। यह बातें उन्होंने रविववार को सुद्धोवाला में आयोजित सम्मेलन में कहीं। उक्रांद के केंद्रीय संरक्षक सुरेंद्र कुकरेती ने कहा कि जिस मातृ शक्ति की बदौलत राज्य मिला, आज उसी पर अत्याचार हो रहे हैं। दूसरी तरफ, सरकारें युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही हैं। सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती घोटालों की बाढ़ उत्तराखंड में आ चुकी हैं। कुकरेती ने कहा कि राज्य गठन का एकमात्र उद्देश्य था यहां की माटी, पानी, नौजवानों की क्षमता की स्थानीय उपयोगिता बढ़े, लेकिन सरकारें पहाड़ को रहने लायक नहीं बना सकीं। यहां के आम व्यक्ति को सामान्य सुविधाएं नहीं दिला सकी। उन्होंने राज्य के समावेशी विकास के लिए पहाड़ का पानी व जवानी का उपयोग करने, कुटीर उद्योगों को पुनर्जीवित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए सरकार का पहाड़ों की ओर जाना जरूरी है। पहाड़ों के प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग ग्रामीण अर्थव्यस्था को मजबूत करने के लिए ही किया जाना जरूरी है। केंद्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र कंडवाल ने कहा कि राज्य गठन के बाद जो अपेक्षाएं स्थानीय बाशिंदों की थी, उसे सरकारों ने पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने राज्य के विकास के लिए राजनैतिक दृढ़ इच्छाशक्ति व दूरदर्शिता की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि राज्य को भ्रष्टाचार व अवसरवादी राजनीति की प्रयोगशाला बनाने के बजाय विकास की ठोस कार्यनीति पर जोर दिया जाना चाहिए। इस दौरान सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल नेगी, जितेंद्र पंवार, मायाराम ममगाईं, भूपेंद्र सिंह नेगी, जयकृष्ण सेमवाल आदि मौजूद रहे।
कार्यकारिणी का विस्तार : सम्मेलन के दूसरे सत्र में सहसपुर ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया गया, जिसमें अंकित नेगी महामंत्री, भूपेंद्र कंडारी उपाध्यक्ष, धीरज गुसाईं संगठन मंत्री, नरेश नौटियाल सचिव नियुक्त किए गए। आशीष रावत को सह सचिव संगठन, नवीन नेगी मीडिया प्रभारी, अभिजीत रावत सह सचिव, आनंद सिंह भंडारी प्रवक्ता व रोहित राणा का सचिव प्रचार चुना गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

