विकासनगर,16 नवंबर (आरएनएस)। विकासनगर और सहसपुर ब्लॉक में इन दिनों सहकारिता चुनाव का माहौल गरमाया हुआ है। हालांकि, यहां अधिकांश संचालक निर्विरोध चुन लिए गए हैं, लेकिन शेष पदों के लिए प्रत्याशी घर-घर जाकर अपने चुनाव चिह्न का प्रचार कर रहे हैं। दोनों ही ब्लॉक की 14 सहकारी समितियों के लिए सौ संचालकों के पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। प्रदेश में सहकारिता चुनाव की प्रक्रिया बीती फरवरी में शुरू हुई थी। तब मतदान के दिन अंतिम समय में चुनाव प्रक्रिया पर रोक लग गई थी। हालांकि, तब के निर्विरोध चुने गए प्रत्याशियों का निर्वाचन वैध माना गया है। अब दोबारा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद 19 नवंबर को मतदान कराया जाएगा। इसके लिए नमांकन प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। नामांकन के दौरान विकासनगर, सहसपुर में 17 संचालक निर्विरोध चुन लिए गए, जबकि बीती फरवरी में हुई चुनाव प्रक्रिया के दौरान दोनो ब्लॉक में 82 संचालक निर्विरोध चुन लिए गए थे। बीती फरवरी माह में सहसपुर ब्लॉक की कुल 11 समितियों में से दो समितियों के सभी 22 संचालकों समेत कुल 64 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुए जबकि वर्तमान में 11 संचालक निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। विकासनगर ब्लॉक की तीन समितियों में फरवरी माह में 18 व वर्तमान में छह संचालक निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। 19 फरवरी को विकासनगर सहकारी समिति, होरावाला सहकारी समिति और हरबर्टपुर सहकारी समिति की तीन-तीन सीटों के लिए मतदान होगा। मतदान के बाद संचालक मंडल प्रत्येक समिति में सभापति व उप सभापति का चुनाव करेंगे। विकासनगर ब्लॉक की सहायक विकास अधिकारी सहकारिता नीलम ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

