बलौदा बाजार, 1६ नवम्बर (आरएनएस)। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में आमजनों की शिकायत एवं समस्याओं का त्वरित निराकरण करने हेतु जिले में महत्वाकांक्षी योजना समाधान सेल प्रारंभ किया गया है, जिसकी सहायता से किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी समाधान सेल हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 में व्हाट्सएप अथवा कॉल के जरिए प्रदान की जा सकती है। समाधान सेल के माध्यम से आपराधिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ में भी लगातार कामयाबी मिल रही है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 15.11.2025 को समाधान सेल में प्राप्त सूचना के आधार पर थाना लवन की पुलिस टीम द्वारा ग्राम कोनारी में घेराबंदी कर अवैध रूप से शराब बिक्री करते हुए 01 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शराब कोचिया से ?4700 कीमत मूल्य का 19 नग देशी मसाला, 15 नग गोवा स्पेशल व्हीस्की एवं 05 लीटर हांथ भ_ी महुआ शराब जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना लवन में धारा 34(2) आबकारी के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर आरोपी को गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। आरोपी- पवन धृतलहरे उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कोनारी थाना लवन
०
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

