सुकमा, 16 नवंबर (आरएनएस)। जिले के भेज्जी–चिंतागुफा सीमा के घने तुमालपाड़ जंगल में ष्ठक्रत्र के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। ष्ठक्रत्र और माओवादियों के बीच शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में कुख्यात जनमिलिशिया कमांडर माड़वी देवा समेत 3 माओवादी मारे गए हैं। माड़वी देवा 5 लाख का इनामी था और ्रस्क्क आकाश राव गिरिपुंजे की हत्या की साजिश, कई ढ्ढश्वष्ठ ब्लास्ट और निर्दोष ग्रामीणों की हत्या जैसी घटनाओं में शामिल था। वहीं मौके से ष्ठक्रत्र की टीम ने भारी मात्रा में हथियार और माओवादी सामग्री भी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि 16 नवंबर को थाना भेज्जी एवं चिंतागुफा के सीमावर्ती क्षेत्र के तुमालपाड़ जंगल और पहाड़ी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला रिज़र्व गार्ड (ष्ठक्रत्र) की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान सुबह से ही ष्ठक्रत्र जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग हुई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से अब तक 2 महिला माओवादियों सहित कुल 03 माओवादी कैडरों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनकी पहचान भी कर ली गई है।
त्रिपाठी
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

