चेन्नई 17 Nov, (Rns) : तमिलनाडु से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। रविवार देर रात मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन सहित अभिनेता अजित कुमार, अरविंद स्वामी और खुशबू के घरों को बम धमाके की धमकी दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया और पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी।
सूत्रों के मुताबिक, इन चारों के आवास पर बम होने की धमकी से जुड़ा ईमेल पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) कार्यालय को भेजा गया था। इसके बाद पुलिस टीमों ने सभी चार घरों पर पहुंचकर सुरक्षा जांच और तलाशी अभियान शुरू कर दिया। अधिकारी ईमेल की सत्यता और इसके स्रोत की भी पड़ताल कर रहे हैं।

