—– डीएम ने अंतिम सूची शीघ्र जारी करने का दिया निर्देश।
कुशीनगर, 17 नवम्बर (आरएनएस)। जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में संपत्ति मूल्यांकन दर संबंधी आवश्यक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में
प्रस्तावित मूल्यांकन दर सूची पर आम जनता द्वारा सुझाव, आपत्ति जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, सहायक महानिरीक्षक निबन्धन कुशीनगर एवं समस्त उपनिबन्धक कार्यालय में प्राप्त कराये गये। जिसके अंतर्गत तहसील पडऱौना सदर से कुल 04, तहसील तमकुहीराज से 02 व तहसील कसया, हाटा, कप्तानगंज तथा तहसील खड्डा से कुल एक-एक आपत्तियां प्राप्त हुई थी। जिनके निस्तारण हेतु बैठक के दौरान आपत्तिकर्ता को उनकी आपत्तियों के सम्बन्ध में सुना गया। जिलाधिकारी ने स्टाम्प एवं निबन्धन विभाग को निर्देशित किया कि प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण बैठक में निर्गत किये गये आदेश के क्रम में करे तथा अंतिम मूल्यांकन दर सूची में अधिकाधिक आपत्तियों को समाहित करते हुए अंतिम मूल्यांकन दर सूची यथाशीघ्र प्रभावी कराना सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक महानिरीक्षक निबंधन बीएस वर्मा सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

