कुशीनगर, 17 नवम्बर (आरएनएस)। जनपद के पटहेरवा पुलिस ने गो तस्करी के मामले में 25,000/- रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी मीडिया सेल से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज 17 नवम्बर को पटहेरवा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 252/2024 धारा 3/5ए/8/5बी गोबध निवारण अधि0 व 11 पशु क्रूरता अधिनियम में वांछित 25,000/- रुपये के इनामिंया वांछित अभियुक्त अरूण उर्फ राजकुमार रावत पुत्र नाथू राम निवासी लक्ष्मणपुर सनेथु पुरवा थाना पूराकलन्दर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, उ0नि0 अनुराग यादव, उ0नि0 सच्चिदानन्द सिंह यादव, उ0नि0 श्रवण कुमार, का0 संजय सिंह यादव, का0 धर्मेन्द्र चौहान शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

