मुरैना 17 Nov, (Rns) । मध्यप्रदेश के मुरैना में बड़ा हादसा हो गया। कुंवारी नदी में तीन युवक बह गए। तीनों में से एक को बचा लिया गया जबकि दो युवकों की मौत हो गई है। दोनों युवकों की तलाश के लिए रेस्क्यू चलाया जा रहा है। समाचार के लिखे जाने तक दोनों युवकों का पता नहीं चल पाया था।
दरअसल हादसा मुरैना में कैलारस इलाके के नेपरी पुल के पास कुंवारी नदी का है जहां तीन युवक बह गए। बताया जाता है कि तीनों युवक टेंट हाउस के कपड़े धोने गए थे तभी नदी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों की मदद से एक युवक को डूबने से बचा लिया।
रेस्क्यू के दौरान दूसरे युवक लोकेंद्र धाकड़ का शव मिला। लापता तीसरे युवक भोला जाटव की अभी भी गोताखोरों द्वारा तलाश की जा रही है।

