सिरौलीगौसपुर बाराबंकी 17 नवंबर (आरएनएस )। श्री सुंदर लाल ग्रुप ऑफ कॉलेज, औरेला सैदनपुर में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम के तहत एक मानसिक स्वास्थ्य क्लब का गठन किया गया है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को लाइफ स्किल और कोपिंग स्किल सिखाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन भी किया गया।यह पहल मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार यादव के निर्देशन और डॉ. डी.के. श्रीवास्तव सीएमओ नोडल अधिकारी एनसीडी के मार्गदर्शन में की गई। उप प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष कुमार यादव नोडल मानसिक स्वास्थ्य प्रशिक्षक ने कार्यशाला की अध्यक्षता की। उन्होंने प्रधानाचार्य शैलेंद्र नाथ द्विवेदी और नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. विनोद कुमार पाल से प्रशिक्षण प्राप्त किया था।कार्यशाला में जिला चिकित्सालय से डॉ. प्रेम प्रकाश मनोरोग सामाजिक कार्यकर्ता और प्रशांत दीक्षित केस मैनेजर सामुदायिक नर्स की संयुक्त टीम ने बच्चों को मानसिक स्वास्थ्य के संबंध में सरल शब्दों में विस्तार से जानकारी दी। टीम ने टेली मानस टोल फ्री नंबर 14416 के बारे में भी जागरूक किया।कार्यशाला के उपरांत विद्यार्थियों के बीच मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में प्रत्येक कक्षा से 5 सही उत्तर देने वाले प्रतिभागियों को कॉलेज प्रबंधक राकेश कुमार दीक्षित द्वारा प्रमाण पत्र, पुरस्कार और मनदूत, मनपरी बैच प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर प्राचार्य राजकुमार यादव, प्रवक्ता सत्यनाम वर्मा, कमलाकांत पाण्डेय, रिजवान अली, हर्षिता सिंह यादव, हिमांशु त्रिपाठी, संजय यादव, आशीष आर के, नज्में आलम, हिमांशु तिवारी, जसवंत यादव, राज करन वर्मा, राम अनुज शर्मा, मेराज अहमद सहित हजारों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

