प्रयागराज 17 नवंबर (आरएनएस)। कुलभास्कर आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो गीतांजलि मौर्य के निर्देशन में “इंपॉर्टेंस ऑफ मिल्क इन ह्यूमन डाइट पर एक स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रो सी एस चौबे ने दूध के संगठन की जानकारी देते हुए उसके गुणों को विस्तार से समझाया। प्रो चौबे ने बताया कि क्यों गाय का दूध हमारे लिए आवश्यक है और गाय को माता कहने के पीछे क्या कारण है। साथ ही साथ उन्होंने छात्र छात्राओं को दूध अथवा दुग्ध-उत्पाद को प्रयोग करने हेतु प्रेरित किया।
महाविद्यालय के प्रो पवन कुमार पचौरी ने छात्रों को शारीरिक क्षमता के विकास में दूध के महत्व को बताया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार के विकास सिंह, डॉ मनीष श्रीवास्तव, डॉ आभा त्रिपाठी, डॉ मनीष कुमार, डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ प्रिया श्रीवास्तव समेत अन्य शिक्षक उपस्थित रहे। मिशन शक्ति समन्वयक डॉ श्रद्धा तिवारी ने सभी का स्वागत किया तथा वनस्पति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष परम प्रकाश सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

