बिहार चुनाव एक उदाहरण
प्रयागराज 17 नवंबर (आरएनएस)। पूर्व मंत्री पूर्व सांसद वरिष्ठतम राजनेता कुंवर रेवती रमण सिंह ने वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति पर अपने विचार रखते हुए कहा कि देश आज नाजुक दौर से गुजर रहा है जल्द इस पर लगाम नहीं कसा गया तो देश में तानाशाही शासन हो जायेगा। उक्त बातें मेजा करछना के लगातार दौरे से जनता से मिल रहे इनपुट्स और बिहार चुनाव के नतीजों से यह निष्कर्ष निकल कर आई हैं।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने न्याय पालिका, कार्यपालिका, विधायिका और मीडिया पर जिस तरह से अपनी पकड़़ मजबूत कर मनचाहा निर्णय कराने में सफल हो रहे हैं वह आने वाले समय के लिए शुभ संकेत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा आज हर चुनाव जीतना चाहती हैं। केंद्र के साथ हर विधानसभा में अपना कब्जा जमाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहती हैं चाहे विपक्षी वोटरों को चिंहित कर वोटर लिस्ट से नाम गायब करना, ईबीएम का मुद्दा या हार्स ट्रेडिंग विधायकों की खरीद फरोख्त, यह सब विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र पर खतरा मंडरा रहा है देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा है।
सांसद प्रतिनिधि विनय कुशवाहा ने कहा कि बिहार चुनाव नतीजों के बाद जिस तरह से जनता मे आक्रोश व्याप्त हुआ है और जनता सड़़कों पर उतरीं उससे लगता हैं कि चुनाव निष्पक्ष न हो कर प्रभावित किया गया है किसी न किसी तरीक़े से।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

