प्रयागराज। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी लाला लाजपत राय की 97 वीं पुण्यतिथि पर लोक सेवक मंडल प्रयागराज द्वारा स्मृति समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर लोक सेवक मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि लाला जी एक दूर दृष्टा थे, उन्होंने स्वतंत्रता के पूर्व देश की आजादी के बाद सामाजिक, आर्थिक एवं शैक्षिक समस्याओं के समाधान के लिए राष्ट्र सेवी युवाओं को तैयार करना होगा इसी के लिए उन्होंने लोक सेवक मंडल की स्थापना की। लाला जी स्वतंत्रता के लिए आंदोलन में स्वदेशी, स्वराज एवं सत्याग्रह की भूमिका तय कर दी थी।
अन्य वक्ताओं में वरिष्ठ पार्षद आनन्द घिल्डियाल (अन्नू भैया) एवं पूर्व वरिष्ठ पार्षद कमलेश दादा ने अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम के आरंभ में लाजपत शिशु विहार एवं बाल विद्या निकेतन के बच्चों ने देशभक्ति से प्रेरित कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रभारी लोक सेवक मंडल प्रयागराज अरविंद कुमार स्वागत -लोक सेवक मंडल के सचिव ब्रह्मप्रकाश तिवारी एवं आभार ज्ञापन विद्यालय की प्रधानाचार्या तृप्ति सहगल ने किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय पार्षद नीरज टंडन एवं बड़ी संख्या में नागरिक गण शिक्षक शिक्षिकायें, छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

