प्रयागराज 17 नवंबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव राजेश तिवारी ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता निर्वाचन नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के दृष्टिगत अपने-अपने जनपदों में होने वाले संशोधनों पर पैनी निगाह रखें।
आज यहां कांग्रेसजनों की प्रयाग जोन की बैठक में उन्होंने पार्टीजनों का आवाहन किया कि निर्वाचन कार्यालय से आने वाले बीएलओ के साथ पार्टी बीएल??ए समन्वय कर सही मतदाताओं के नाम नामावलियों में दर्ज करायें। वार्ड ,ब्लॉक एवं एवं पंचायत स्तर पर जन जागरण अभियान चलाकर मतदाताओं को सही जानकारी दी जाए। आरोप लगाया कि बिहार में निष्पक्ष चुनाव नहीं हुए, चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के साथ गठजोड़ कर वफादारी निभायी जिस पर प्रश्न चिन्ह लग रहे हैं। किंतु कांग्रेस वोट चोरी का पर्दाफाश करके रहेगी। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में महंगाई, बेरोजगारी और चौपट अर्थव्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस ही जनविरोधी सरकार से डटकर कर मुकाबला कर रही है।
इस अवसर पर जोनल कोऑर्डिनेटर विजय प्रकाश , शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी, हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वाष्र्णेय, अशफाक अहमद, मनीष मिश्रा, राम किशुन पटेल , डॉ नीरज त्रिपाठी, राजेश राकेश, गौरव पांडेय, देवराज उपाध्याय, सुनील पांडेय सहित अन्य जनपदों के पार्टी प्रतिनिधि मौजूद थे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

