प्रयागराज 17 नवंबर (आरएनएस)। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर अरविन्द कुमार से 1.18 लाख की साइबर ठगी की गई। उनके दो क्रेडिट कार्ड से वर्चुअल अपराधियों ने खरीदारी कर ली। उन्होंने कर्नलगंज थाने में अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है।
प्रोफेसर ने पुलिस को बताया, उनके मोबाइल नंबर पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कुछ बातें की और फोन काट दिया। इसके बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के उनके दो क्रेडिट कार्ड से दो बार में 80,659 और 37,445 रुपये की खरीदारी कर ली गई।
इस तरह से कुल मिलाकर ?1.18 लाख रुपये की ठगी की गई। इस घटना की शिकायत साइबर क्राइम सेल में लिखित रूप से दर्ज कराई। प्रोफेसर ने घटना के संबंध में कर्नलगंज थाने में तहरीर भी दी। पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर अज्ञात नंबर धारक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

