प्रयागराज 17 नवंबर (आरएनएस)। राज्य विज्ञान शिक्षा संस्थान उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज पी एन सिंह के निर्देशन में 53वीं जनपद स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2025का आयोजन पीएम श्री राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज प्रयागराज में किया गया। इस प्रदर्शनी में जनपद के 52 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा 150 विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए गएद्य प्रदर्शनी का उद्घाटन प्रधानाचार्य राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज प्रयागराज धर्मेंद्र कुमार सिंह तथा समन्वयक जिला विज्ञान क्लब डॉ लालजी यादव के द्वारा किया गया।
सीनियर वर्ग में क्रियाकारी मॉडल तथा जूनियर वर्ग में स्थिर और क्रिया कारी दोनों प्रकार के मॉडल विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किये गये। प्रदर्शनी के मुख्य विषय विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत उप विषयों चिरस्थाई कृषि, कचरा प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा ,उभरती हुई प्रौद्योगिकी, मनोरंजकगणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता तथा जल संरक्षण एवं प्रबंधन के अंतर्गत प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान के लिए मॉडलों का चयन जनपदीय प्रदर्शनी में किया गया।
सभी विजेताओं को समन्वयक जिला विज्ञान क्लब प्रयागराज डॉ लालजी यादव उपप्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज बसराज तथा निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। निर्णायक मंडल के सदस्यों में डॉ प्रवीण कुमार सिंह, डॉ आलोक कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार जयसवाल, डॉ दीपांजलि पांडे, डॉ मोनिका सिंह, डॉ राजेश कुमार यादव तथा डॉ सूर्य प्रकाश सिंह सहायक प्रोफेसर सीएमपी पीजी कॉलेज उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

