प्रयागराज 17 नवंबर (आरएनएस)। यूपी बार कौंसिल के 25 सदस्यों के लिए होने वाले चुनाव में नामांकन के चौथे दिन सोमवार को विभिन्न जिलों के 103 अधिवक्ता प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किए।
यूपी बार कौंसिल सचिव राम किशोर शुक्ल ने बताया कि चार दिन में कुल 246 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। उन्होंने एक बार फिर प्रत्याशियों से शांतिपूर्वक नामांकन जमा करने और पर्चा दाखिल करते समय कौंसिल परिसर में नारेबाजी या शोरशराबा नहीं करने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि नारेबाजी व शोरशराबा पर नामांकन निरस्त भी किया जा सकता है। रविवार को नामांकन दाखिल करने वालों में कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष योगेंद्र स्वरूप, देवेंद्र मिश्र नगरहा, श्रीश कुमार मेहरोत्रा, पांचूराम मौर्य, अजय यादव, प्रशांत सिंह अटल, राकेश पाठक, प्रदीप कुमार मिश्र, विनोद कुमार पांडेय, परेश मिश्र व जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व संयुक्त मंत्री देवेश शुक्ल भी शामिल हैं।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

