प्रयागराज 17 नवंबर (आरएनएस)। जिला बास्केटबाल संघ प्रयागराज के सचिव एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता शील ओझा को उत्तर प्रदेश बास्केटबाल संघ (यूपीबीए) का सयुंक्त सचिव नियुक्त किया गया है। मेरठ में आठ नवम्बर को आयोजित चुनाव में सर्वसम्मती से उन्हें इस पद पर चुना गया।
जिला बास्केटबाल संघ के संयुक्त सचिव हसीब नवाज के अनुसार सोमवार को बिशप जानसन स्कूल के प्रधानाचार्य एवं जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष विशाल नोबल सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला बास्केटबाल संघ के सदस्य पुनीत कुमार, प्रवीर मिश्रा, राजेन्द्र कुमार, विजय राय, समित चतुर्वेदी, ऋषभ देव एवं वरिष्ठ खिलाड़ी आशीष कुमार, अम्बारिश, सतीश द्विवेदी, रवि मौर्य, विपिन खत्री, अविनाश, विशाल, विजय दत्त ने शीला ओझा को बधाई एवं शुभकामना दी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

