मेरठ 18 नवंबर (आरएनएस ): एसएसपी डा. विपिन ताडा ने ड्यूटी में लापरवाही पाने पर दौराला सर्किल के तीन दारोगा व तीन मुख्य आरक्षियों को लाइन हाजिर कर दिया। कंकरखेड़ा थाने में तैनात दारोगा सुनील कुमार व मुख्या आरक्षी बाबू लाल, पल्लवपुरम थाने के दारोगा प्रियांक शुक्ला, मुख्य आरक्षी मुनेश शर्मा वदीपचंद और दौराला थाने के दारोगा मंजीत सिंह अपने कार्य में रूचि नहीं लेते हुए लगातार ड्यूटी में लापरवाही कर रहे थे।
एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए उक्त सभी की जांच कराई। जांच में उक्त सभी की ड्यूटी में लापरवाही पाई गई। जिसके बाद सोमवार को एसएसपी ने तत्काल प्रभाव से उक्त सभी को लाइन हाजिर कर दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

