मेरठ 18 नवंबर (आरएनएस ): राष्ट्रीय लोक अदालत इस बार 13 दिसंबर को होगी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश पर सोमवार को इसकी तैयारी के लिए प्री ट्रायल बैठक का आयोजन किया गया। विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट) / नोडल अधिकारी लोक अदालत मोहम्मद असलम सिद्दीकी तथा अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रमेश कुशवाहा ने जिला प्रशासन तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ चौदह न्यायालय भवन के सभागार यह बैठक की। जिसमें अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो को चिन्हित कर निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। ताकि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया जा सके।
बैठक में एडीएम प्रशासन सत्यप्रकाश सिहं, एडीएम सिटी ब्रजेश कुमार सिंह, उप मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रजत कुमार, उप जिला कृषि अधिकारी डा. ओमपाल सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी सिद्धार्थ शर्मा, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. सन्दीप शर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुपम यादव समेत विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

