मेरठ 18 नवंबर (आरएनएस )। सोमवार को कप्तान ऑफिस पहुंचकर लोहिया नगर निवासी अपनी पत्नी पर कई गंभीर आरोप लगाने वाले युवक पर उसकी पत्नी ने पलटवार किया है। महिला ने खुद पर लगाए आरोपों को झूठा बताते हुए पति पर खुद से देह व्यापार कराए जाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसने देह व्यापार से इनकार किया तो पति ने उसे बेघर करने की साजिश रची है।
लोहिया नगर निवासी महिला मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची। महिला ने बताया कि उसका पति कोरोना काल में लापता हो गया था। इसी बीच महिला की मुलाकात काजीपुर निवासी अमित भड़ाना से हुई। आरोप है कि अमित ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। जिसकी थाने में शिकायत की गई तो अमित ने महिला से कोर्ट मैरिज कर ली। आरोप
है कि अमित स्पा सेंटर की आड़ में महिला से जबरन देह व्यापार कराता था। जिससे इनकार करने पर अमित ने महिला के घर में घुसकर सीसीटीवी कैमरे तोड़ डाले और बिजली का मीटर उखाड़ कर ले गया। जबकि यह घर महिला के नाम पर है। महिला ने अधिकारियों से शिकायत की। इसके बाद अमित ने सोमवार को अधिकारियों से मिलकर आरोप लगाया था कि महिला के पहले से तीन पति हैं और वह देह व्यापार करती है। महिला ने अपने पति द्वारा लगाए आरोपों को झूठा बताते हुए उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की। अधिकारियों ने दोनों पक्षों के प्रार्थना पत्र पर जांच के आदेश दिए हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

