सुल्तानपुर 18 नवंबर (आरएनएस )। कादीपुर कोतवाली पुलिस ने एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शिवम मिश्रा पुत्र विनोद कुमार मिश्रा निवासी सैदपुरकला, थाना कादीपुर के रूप में हुई है।
पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से चोरी की होण्डा साइन मोटरसाइकिल बरामद की गई, जिसे वह अवैध रूप से अपने पास रखे हुए था। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुन्दर, वरिष्ठ उप निरीक्षक सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल वेद प्रकाश, हेड कांस्टेबल विरेन्द्र तिवारी तथा कांस्टेबल धर्मेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

