वत्स वेलफेयर फाउंडेशन ने छात्रों को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
जयसिंहपुर/सुल्तानपुर 18 नवंबर (आरएनएस )। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत सुल्तानपुर के श्याम कुमारी इंटरमीडिएट कॉलेज, पेमापुर, जयसिंहपुर में एक नशामुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वत्स वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया। कार्यशाला में फाउंडेशन की अध्यक्षा केशमती सिंह, प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर डॉ. एस.पी. सिंह, सहयोगी स्टाफ प्रणव सिंह, अवध किशोर, राम अवध, साक्षी, तथा विद्यालय के डायरेक्टर अमर प्रताप सिंह और शिक्षकगण शामिल हुए। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी इसमें भाग लिया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अमर प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में छात्र-छात्राओं से नशा मुक्त भारत अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने सभी को नशा संबंधी मादक पदार्थों से दूर रहने की प्रतिज्ञा लेने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि श्री राधेश मिश्र ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए नशामुक्ति के संबंध में सरकार की नीतियों और नशे के दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला। उन्होंने Óनशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारतÓ के महत्व और अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध एवं तस्करी रोकथाम दिवस के बारे में भी जानकारी दी। अपने संबोधन के बाद, श्री मिश्र ने सभी उपस्थित लोगों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने भविष्य में किसी भी प्रकार के नशे से पूरी तरह दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

