लंभुआ/सुल्तानपुर 18 नवंबर (आरएनएस )। मंगलवार को विधानसभा लंभुआ में भारतीय जनता पार्टी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर Óएकता यात्राÓ का आयोजन किया। यह पदयात्रा पुरानी तहसील ग्राउंड से शुरू होकर प्राथमिक विद्यालय गाजीपुर तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने भाग लिया। यात्रा की शुरुआत सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और उन्हें नमन करने के साथ हुई। सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय लोग राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान सरदार पटेल के योगदान, राष्ट्रीय एकता और Óलौह पुरुषÓ के रूप में उनके ऐतिहासिक कार्यों को याद किया गया। इस अवसर पर विधायक सीताराम वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही राष्ट्र को नई ऊंचाइयों पर ले जाया जा सकता है। जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि यह एकता यात्रा सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देती है। मंडल अध्यक्ष श्री बहादुर सिंह ने पदयात्रा में शामिल हुए लोगों का आभार व्यक्त किया। भाजपा नेता अवनीश सिंह उर्फ गुड्डू, विकास वर्मा, कैलाश चंद्र दुबे, दिनेश सिंह, विनीत सिंह, विजय त्रिपाठी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी पदयात्रा में मौजूद रहे। यात्रा के समापन पर सभी ने देश की एकता और सांस्कृतिक विरासत को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

