बल्दीराय/सुल्तानपुर 18 नवंबर (आरएनएस )। बल्दीराय क्षेत्र में त्क्ैै विद्युतकरण परियोजना के तहत कार्यरत शिव कनेक्शन एवं सप्लायर फर्म द्वारा छब्ब् कंपनी का काम चल रहा है। इसी दौरान बीती रात अज्ञात चोरों ने परियोजना में उपयोग होने वाली सरकारी बिजली सामग्री पर हाथ साफ कर दिया।
सुपरवाइजर एवं तहरीरदाता मनीष कुमार, पुत्र जगदीश प्रसाद, निवासी तरांवा, थाना रॉबर्टगंज, जिला सोनभद्र ने थाना धनपतगंज पहुंचकर चोरी की घटना की लिखित सूचना दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच प्रगति पर है और पुलिस टीम सुराग जुटाने में लगी है। उन्होंने कहा कि अतिशीघ्र चोरी का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

