सुल्तानपुर 18 नवंबर (आरएनएस )। समग्र शिक्षा सुल्तानपुर के समेकित शिक्षा के अंतर्गत बीएसए उपेंद्र गुप्ता के निर्देश पर डेढ़ सौ दिव्यांग बच्चों को एक्सपोजर विजिट के तहत अमेठी ले जाया गया। जहां पर बच्चों ने भाले सुल्तान शहीद मेमोरियल पार्क कादूनाला स्थान का भ्रमण किया। अमेठी एक्सपोजर विजिट को मंगलवार सुबह जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी मुदित श्रीवास्तव ने अमहट में बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोपहर को अमेठी कादूनाला पहुँचे दिव्यांग बच्चों ने शहीद मेमोरियल पार्क का भ्रमण करने के साथ पार्क में खेलकूद की। डीसी श्याम सुंदर ने बताया कि बीएसए के निर्देश पर डेढ़ सौ दिव्यांग बच्चों का एक्सपोजर विजिट अमेठी में करवाया गया है। इस दौरान स्पेशल एजुकेटर दिनेश वर्मा, जयप्रकाश वर्मा, राजेन्द्र बरनवाल, सुभाष यादव, अभयराज वर्मा, पीएमश्री स्पेशल एजुकेटर मनोज कुमार, विवेक वर्मा, सुरेश यादव, केशव प्रसाद, तारा, सत्येंद्र कुमार सहित सैकड़ो की संख्या में दिव्यांग बच्चे और स्पेशल एजुकेटर मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

