सुल्तानपुर 18 नवंबर (आरएनएस )। बीबीए का पेपर देकर लौटे छात्र पर दिन दहाड़े हमला हो गया।लोहे के रॉड और लाठी डंडे से उसे तकरीबन एक दर्जन हमलावरो ने लहूलुहान कर दिया।पीडि़त के चाचा चन्द्रदीप सिंह पुत्र स्व0 श्री समर बहादुर सिंह निवासी ग्राम के0एन0आई0 कस्बा ने नगर कोतवाली पुलिस के दिये गए शिकायती पत्र में कहा कि वह आज मंगलवार को के0एन0आई0 बन्धे पर अपने प्लाट पर काम करा रहे थे तभी मेरा भतीजा शक्ति सिंह सुत कुलदीप सिंह निवासी के0एन0आई0 कस्बा सुलतानपुर आता है जो बी0बी0ए का पेपर देकर आया था। तभी वहाँ पर प्रान्जल सिंह सुत पिक्लू सिंह निवासी नरायनपुर, शोभित सिंह, ऋषभ मौर्या और दस लोग अज्ञात आये और हमारे भतीजे को मारने लगे ।मैं बीच बचाव करने के लिए दौडा तो सभी हमलावर उनपर भी टूट पड़े। बीच बचाव करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए सभी बदमाश भाग गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

