सुल्तानपुर 18 नवंबर (आरएनएस )। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह अपनी रोजगार दो-सामाजिक न्याय दो पदयात्रा के दौरान शुक्रवार को उतुरी, सुल्तानपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की प्रस्तावित पदयात्रा को लेकर गंभीर सवाल उठाए और केंद्र व प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला।
धीरेंद्र शास्त्री की पदयात्रा पर सवाल
संजय सिंह ने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री की यात्रा संविधान के खिलाफ है। उन्होंने पूछा क्या नरेंद्र मोदी, अमित शाह, योगी आदित्यनाथ और मुझे इजाजत है कि हम संविधान के खिलाफ बात करें? भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, इसकी मूल आत्मा में यही लिखा है। फिर इसके विपरीत कैसे कोई बयान दे सकता है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस तरह की मांगें उठेंगी तो कल कोई तमिल, तेलुगु, मलयाली, सिख या दलित-पिछड़ा राष्ट्र की मांग करेगा यह देश को तोडऩे का काम है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि इस यात्रा के पीछे बीजेपी की पूरी रणनीति है बीजेपी खुलकर विरोध नहीं कर सकती, इसलिए पीछे से ये सब करवाया जा रहा है।
80्र लोग मांसाहारी, तो नॉनवेज कौन खा रहा?
देवकी नंदन द्वारा मथुरा में मांसाहार की दुकानें बंद कराने की अपील पर संजय सिंह ने पलटवार किया देश में 80्र लोग मांसाहारी हैं, मुसलमान 20्र हैं तो बाकी नॉनवेज कौन खा रहा है? तथ्य देख कर बात करनी चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार के दौरान देश पीस (मांस) निर्यात में नंबर-1 बना है। इसका मतलब पीस की कटाई ज्यादा हो रही है, इसका जवाब कौन देगा?
असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा रहा है
संजय सिंह ने केंद्र और यूपी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकारें आम जनता के मुद्दों पर बात नहीं कर रही हैं, अस्पतालों की हालत, नौकरी और रोजगार, थानों में दलाली, तहसील में रिश्वत, किसानों की समस्याएँ, महिलाओं की सुरक्षाइन पर कोई चर्चा नहीं, बस ध्यान भटकाने की राजनीति चल रही है।
देश की सुरक्षा पर भी उठाए सवाल
बीजेपी के सीमाएं सुरक्षित वाले दावों पर संजय सिंह ने कटाक्ष किया। कहां सुरक्षित हैं सीमाएं? दिल्ली में आतंकी हमले में जैश-ए-मोहम्मद का हाथ बताया जा रहा है। पहलगाम, पुलवामा, उड़ी ये सब क्या हैं? फेल सरकार चल रही है।
स्वदेशी अपनाओ पर पीएम मोदी पर तंज
उन्होंने कहा जब पीएम मोदी ‘स्वदेशी अपनाओÓ बोल रहे थे, तब उनका चश्मा, घड़ी, पेन, फोन, कार और हेलीकॉप्टर सब विदेशी था। एक-एक अंग विदेशी सामान से पटा पड़ा है। ट्रंप पर टिप्पणी करते हुए बोले ट्रंप डांट लगाते हैं तो वे बकरी जैसी मिमियाने लगते हैं। पदयात्रा में उमड़ी भीड़ संजय सिंह की रोजगार दो सामाजिक न्याय दो पदयात्रा आज सुल्तानपुर के उतुरी पहुंची, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया और केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर प्रहार किए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

