जौनपुर 18 नवंबर (आरएनएस )। सरपतहां थाना क्षेत्र के समोधपुर गांव में सोमवार को रात में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, 20 वर्षीय सन्दना ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतका का मायका जनपद के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित सन्दहां गाव में है।घटना की सूचना पर पहुंचे पिता महेन्द्र प्रताप थाने में तहरीर देकर अपनी बेटी के पति नागेन्द्र, सास मुन्नी देवी और ससुर ओमप्रकार पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि करीब तीन वर्ष पहले उन्होंने अपनी पुत्री की शादी नागेन्द्र के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से की थी। विदाई के समय अपनी हैसियत के अनुसार गोदरेज आलमारी, सोने की अंगूठी, चौन, पायल, बर्तन, कपड़े तथा 45 हजार रुपये नकद सहित अन्य उपहार दिए थे।महेन्द्र प्रताप के अनुसार, शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष उनकी बेटी को दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त करता था। सोमवार को जब झगड़े की सूचना मिली तो उनकी पत्नी ऊषा और भाई प्रेमचन्द्र समोधपुर पहुंचे और परिवार को समझाकर वापस लौट आए। कुछ घंटे बाद सूचना मिली कि सन्दना ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुरालीजनों ने दहेज के लिए उसकी हत्या कर दी और उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति नागेन्द्र, सास मुन्नी देवी और ससुर ओमप्रकार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 82(2) तथा दहेज निषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

