जौनपुर 18 नवंबर (आरएनएस )। जिले के नेवढिय़ा थाना क्षेत्र के हरसिंहपुर गाँव में सोमवार की रात शव दफनाने कब्रिस्तान ले जा रहे दो वर्गों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें एक महिला को मामूली चोटें आईं। सूचना मिलते ही नेवढिय़ा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। मडिय़ाहूं सीओ गिरेंद्र सिंह, नेवढिय़ा थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी और मडिय़ाहूं कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह की पुलिस टीम ने स्थिति को शांत कराया। बताया गया कि कि गाँव के मकबूल पुत्र उस्मान के शव को कब्रिस्तान ले जाया जा रहा था। तभी दूसरे समुदाय के आकाश और अन्य लोगों ने शव को अपने घर के सामने से ले जाने पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि शव को निर्धारित रास्ते से ही ले जाया जाए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई और धक्का-मुक्की हुई। पीडि़त आकाश की दादी ने बताया कि वे शव को कब्रिस्तान में दफनाने के लिए उसी रास्ते से जा रहे थे, जिससे वे हमेशा जाते थे। हालांकि, शव के साथ चल रहे चार लोगों ने कहा कि घूमकर जाने के बजाय इस रास्ते से जल्दी पहुंच जाएंगे। इसी बात पर आकाश और अन्य लोगों ने उन्हें रोका, जिससे धक्का-मुक्की हुई और उनकी बहू के हाथ में मामूली चोटें आईं। वादी के पक्ष से तहरीर प्राप्त करके मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी गांव में शांति व्यवस्था कायम है उक्त गांव में सुरक्षा दृष्टिकोण से देखते हुए पुलिस फोर्स लगा दी गई है तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

