जौनपुर 18 नवंबर (आरएनएस )। जलालपुर क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में सोमवार की देर रात को एक पत्रकार के कार का तोडफ़ोड़ किया गया ।घटना से परिवार के लोग दहशत में हैं।पीडि़त ने दो नामजद सहित तीन लोगों के विरुध्द पुलिस को तहरीर दिया है। उक्त गांव निवासी पत्रकार विवेक कुमार सिंह का पड़ोसियों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन लोगों ने विवेक के परिवार से कई बार झगड़ा किया।विवेक सिंह की माता की तबियत इन दिनों काफी गम्भीर चल रही है। रात को वे माँ की देखरेख के बाद सो गए।रात को अचानक डेढ़ बजे घर के बाहर कुछ आवाज आयी।आवाज सुनकर उनकी पत्नी संगीता सिंह व पुत्री रितिका सिंह जब बाहर निकल कर आये।तो उन्होंने देखा उनको देखकर तीन लोग भागने लगे।उन्होंने उन तीन में से दो लोगों राहुल सिंह पुत्र अमरजीत सिंह तथा रोहन सिंह पुत्र राजेश को पहचान लिया।एक युवक की पहचान नही हो पायी है।पीडि़त ने बताया 27 अक्टूबर 2015 को भी इन युवकों में से एक युवक रोहन सिंह पुत्र राजेश सिंह ने घर पर आकर असलहा लहराते हुए जान से मारने की धमकियां दे चुका है।उन्होंने थाने पर तीन लोगों के विरुध्द तहरीर दिया। एस आई राजकुमार तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है।एस आई राम अवतार यादव को मामले को जांच में भेजा गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

