जौनपुर 18 नवंबर (आरएनएस )। जिला निर्वाचन अधिकारीध्जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र द्वारा तहसील मडिय़ाहूं के सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य के तहत फॉर्मो के डिजिटाइजेशन कार्य का आकस्मिक निरीक्षण करते हुए प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि फॉर्मों के डिजिटाइजेशन का कार्य प्रगति पर है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि गति बढ़ाते हुए आज 20,000 फॉर्मों का डिजिटाइजेशन कार्य सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्मिकों को जानकारी देते हुए निर्देशित किया कि फॉर्म भरने, संग्रहण तथा तकनीकी प्रक्रियाओं के प्रत्येक चरण में सावधानी बरतें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए सभी कार्मिक अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन गंभीरता से करें और अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करें। जिलाधिकारी ने ठस्व् द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने की स्थिति, कार्य की प्रगति एवं गणना प्रपत्रों की जानकारी का सत्यापन, फॉर्म वितरण, संकलन एवं उसकी वापसी की वास्तविक स्थिति, डिजिटाइजेशन प्रक्रिया की गति एवं गुणवत्तापूर्ण फीडिंग कार्य, मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रगति के संबंध में जानकारी ली और और निर्देश दिए कि मा0 भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्य को समयबद्ध रूप से संपादित किया जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि ईआरओ, एईआरओ सुपरवाइजर एवं बीएलओ आपसी समन्वय बनाते हुए यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत हो तथा संशोधन एवं शुद्धिकरण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। साथ ही जिलाधिकारी ने यह भी अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अब मतदाता अवजमत.मबप.हवअ.पद पोर्टल पर जाकर अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं मतदाता पहचान पत्र संख्या के माध्यम से गणना प्रपत्र (फॉर्म) को ऑनलाइन भी भर सकते हैं। यह सुविधा मतदाताओं को प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता और सरलता प्रदान करती है। उपजिला निर्वाचन अधिकारी रामअक्षयबर चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, ईआरओ, सुपरवाइजर सहित अन्य उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

