सेल के बिलेट्स से निर्मित उच्च गुणवत्ता वाला टीएमटी स्टील अब जम्मू-कश्मीर के निर्माण बाजार में भी उपलब्ध
नई दिल्ली , 17 नवम्बर (आरएनएस)। भारत के निर्माण क्षेत्र को प्रीमियम गुणवत्ता वाला स्टील उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्राइमगोल्ड-सेल जेभीसी लिमिटेड ने आज जम्मू में प्राइमगोल्ड 550D प्राइमरी स्टील का शुभारंभ किया। इससे पहले इस उत्पाद का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ 5 अक्टूबर को दिवाली के अवसर पर दिल्ली में किया गया था।कंपनी का यह नया उत्पाद अपनी मजबूती, टिकाऊपन और उच्च सुरक्षा मानकों के कारण खासतौर पर हाई-राइज़ निर्माण परियोजनाओं और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के लिए उपयुक्त माना जा रहा है। प्राइमगोल्ड-सेल जेभीसी लिमिटेड, प्राइमगोल्ड इंटरनेशनल लिमिटेड और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल ) के बीच गठित एक संयुक्त उपक्रम है, जिसकी उत्पादन इकाई ग्वालियर, मध्य प्रदेश में स्थित है। संयुक्त उपक्रम में प्राइमगोल्ड की 74% जबकि सेल की 26% हिस्सेदारी है। प्राइमगोल्ड 550D प्राइमरी स्टील सेल के उच्च गुणवत्ता वाले बिलेट्स से निर्मित होता है, जिससे इसकी विश्वसनीयता और संरचनात्मक क्षमता उल्लेखनीय रूप से बढ़ जाती है। लॉन्च कार्यक्रम रेडिसन ब्लू, सैफरॉन हॉल, जम्मू में आयोजित किया गया, जहां प्राइमगोल्ड के चेयरमैन प्रदीप अग्रवाल और निदेशक राहुल राणा ने उत्पाद की तकनीकी विशेषताओं, निर्माण क्षेत्र में इसकी उपयोगिता और क्षेत्रीय बाजार में इसकी संभावनाओं पर विस्तार से जानकारी साझा की। कार्यक्रम में जम्मू के प्रमुख डीलर्स, बिल्डर्स, इंजीनियरों और निर्माण उद्योग से जुड़े अन्य हितधारकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्राइमगोल्ड-सेल जेभीसी लिमिटेड को विश्वास है कि प्राइमगोल्ड 550D प्राइमरी स्टील जम्मू-कश्मीर के निर्माण उद्योग में गुणवत्ता, विश्वसनीयता और संरचनात्मक सुरक्षा के नए मानक स्थापित करेगा। कंपनी आने वाले समय में अपने प्रीमियम उत्पाद पोर्टफोलियो के साथ क्षेत्र में अपनी उपस्थिति और अधिक मजबूत करने की योजना बना रही है।

