कोलकाता 18 Nov, (rns) । एसआईआर के विरोध के बाद एक बार फिर तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी व पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी
आने वाले छह दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी सड़कों पर उतरने जा रहे हैं। उस कोलकाता के धर्मतला स्थित मेयो रोड पर बड़े स्तर पर संहति समावेश का आयोजन किया जा रहा है। बांग्ला में संहति का मतलब एकता होता है। पार्टी के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इसके जरिए एकता का संदेश दिया जाएगा। हालांकि बाबरी विध्वंस की बरसी पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इन दोनों की उपस्थिति को लेकर एक बार फिर मुस्लिम तुष्टिकरण के आरोप लग रहे हैं। ऐसा तब है जब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अयोध्या में विवादित स्थल पर भव्य राम मंदिर बन चुका है और हर समुदाय के लोगों ने इसका सम्मान किया है। इसके बावजूद इस दिन को कार्यक्रम के जरिए राज्य के प्रशासनिक प्रमुख की ओर से एक बार फिर चर्चा में लाना, सवालों के घेरे में है। इस दिन को वैसे भी कट्टरपंथी मुस्लिम और मौलाना पूरी दुनिया में भारत के बहुसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाने के लिए इस्तेमाल करते रहे हैं। आयोजन की जिम्मेदारी तृणमूल के युवा, छात्र और अल्पसंख्यक संगठनों को सौंपी गई है।
पार्टी के प्रवक्ता और राज्य के एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी जयप्रकाश मजूमदार ने एक वीडियो संदेश में कहा कि छह दिसंबर को हर वर्ष संहति दिवस मनाया जाता है, यह हमारा संवैधानिक अधिकार है। बाबरी मस्जिद विध्वंस की तिथि को राष्ट्रीय एकता और संहति दिवस के रूप में मनाने की परंपरा वर्षों से जारी है और इस वर्ष भी उसी भावना के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि छात्र, युवा और अल्पसंख्यक संगठन मिलकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हैं। वर्तमान समय में राज्य में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है और फरवरी के पहले सप्ताह में अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जानी है। इसी दौरान कुछ राजनीतिक दलों ने मतदाता सूची से अवैध घुसपैठियों और फर्जी नामों को हटाने का दावा किया है। तृणमूल के एक अन्य नेता ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मुख्य वक्ता होंगी। जबकि अभिषेक बनर्जी भी प्रमुख वक्ताओं में से एक होंगे। इसमें दोनों के साथ कोलकाता के मेयर और कैबिनेट में मंत्री फिरहाद हकीम और सिद्दिकुल्ला चौधरी भी प्रमुख रूप से शामिल होंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

