फगवाड़ा ,19 नवंबर(आरएनएस)। फगवाड़ा में इंसानियत उस समय शर्मसार हुई जब एक लावारिस लाश को नगर निगम द्वारा संस्कार करवाने के लिए जब सिविल अस्पताल फगवाड़ा से लेकर जाया गया तो उसे कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ले जाया गया।
इस संबंधी जब मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों द्वारा कूड़ा उठाने वाली गाड़ी के ड्राइवर से बातचीत की तो उसने कहा कि या सिलसिला पिछले लंबे समय से चल रहा है। लावारिस लाशों को संस्कार करवाने के लिए इसी प्रकार से ले जाया जाता है। नगर निगम अधिकारियों को यह बात पता है कि लावारिस लाशें कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में ही जाती है। यह वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फगवाड़ा की कई समाजसेवी संस्थाओं ने इसकी निंदा करनी शुरू कर दी।
उधर, दूसरी ओर जब इस संबंधी फगवाड़ा के मेयर रामपाल उप्पल से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी की लावारिस लाशें सिविल अस्पताल से कैसे लेकर जाते हैं उन्होंने कहा इस संबंधी कार्रवाई की जाएगी।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

