जालंधर ,19 नवंबर(आरएनएस)। भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची को और बेहतर बनाने के लिए बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति संबंधी आज चुनाव तहसीलदार सुखदेव सिंह द्वारा सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों/नुमाइंदों के साथ बैठक की गई।
बैठक के दौरान चुनाव तहसीलदार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति संबंधी चुनाव आयोग की संशोधित निर्देशों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले किसी विधानसभा चुनाव क्षेत्र के किसी भी भाग में बूथ लेवल एजेंट लगाने के लिए उस एजेंट का उसी भाग में मतदाता के तौर पर रजिस्टर्ड होना अनिवार्य था, लेकिन अब संशोधित निर्देश के अनुसार एजेंट उस विधानसभा चुनाव क्षेत्र के किसी भी भाग में रजिस्टर्ड वोटर हो सकता है।
इसके अलावा उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को आगामी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन संबंधी नुक्ते की भी जानकारी दी। बैठक के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने जल्द ही नियुक्त किए गए बी.एल.ए. की जानकारी साझा करने का भरोसा दिया।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

