सोनभद्र 19 नवंबर (आरएनएस )। एनटीपीसी विन्ध्याचल ने एक बार फिर बिजनेस उत्कृष्टता के क्षेत्र में अपनी राष्ट्रीय नेतृत्व क्षमता साबित करते हुए सीआईआई एक्जिम बैंक बिजनेस एक्सीलेंस अवॉड्र्स 2025 में लगातार दूसरे वर्ष प्रतिष्ठित प्लैटिनम पुरस्कार हासिल किया है। परियोजना को जूरी स्पेशल कमेंडेशन से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान बेंगलुरु में आयोजित 33वें सीआईआई एक्सीलेंस समिट में प्रदान किए गए। यह दोहरी उपलब्धि स्टेशन की उत्कृष्ट प्रणालियों, सतत सुधार की संस्कृति और गुणवत्ता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। यह पुरस्कार वैश्विक मानकों वाले ईएफक्यूएम (म्थ्फड) एक्सीलेंस मॉडल पर आधारित है, जो संगठन के रणनीतिक परिपक्वता, प्रक्रियागत मजबूती और निरंतर प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है। इतने कठोर मूल्यांकन में शीर्ष श्रेणी का सम्मान प्राप्त करना परियोजना की उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति को दर्शाता है।
परियोजना की ओर से यह पुरस्कार देबब्रत त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएँ) और निलेश नयन, वरिष्ठ प्रबंधक (पीएंडएस) ने गर्व के साथ प्राप्त किया। यह उपलब्धि संजीब कुमार साहा, परियोजना प्रमुख(विंध्याचल) के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन का परिणाम है, जिनके दिशा-निर्देश परियोजना को उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर कर रहे हैं। लगातार दूसरे वर्ष प्लेटिनम सम्मान और नई जूरी कमेंडेशन के साथ, एनटीपीसी विन्ध्याचल व्यवसायिक उत्कृष्टता का प्रतीक बनकर ऊर्जा क्षेत्र में नए मानक स्थापित करता जा रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

